फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   School will not close despite low student enrollment: Dr. Dhan Singh Rawat

कम छात्र संख्या होने पर भी बंद नहीं होगा स्कूल : डाॅ. धन सिंह रावत

Tue, 22 Sep 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 22 Sep 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
School will not close despite low student enrollment: Dr. Dhan Singh Rawat
फोटो
विज्ञापन

मिनी गढ़देवा खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू, 15 ब्लाकों के छात्र कर रहे हैं प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सीडीएस बिपिन रावत खेल स्टेडियम में शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने तीन दिवसीय शरदकालीन/शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं ‘मिनी गढ़देवा’ का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्चपास्ट और गत वर्ष की विजेता आरुषि द्वारा मशाल दौड़ के बाद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। इस दौरान डाॅ. रावत ने कहा कि कम छात्र संख्या के कारण प्रदेश में किसी भी विद्यालय को बंद नहीं किया जाएगा। गांव में एक भी बच्चा पढ़ने वाला होगा तो उसके लिए विद्यालय संचालित किया जाएगा। कहा बेहतर शिक्षा के लिए प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आवासीय विद्यालय खोलने की योजना है, जिसके लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डाॅ. रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में एक-एक स्टेडियम विकसित करने का लक्ष्य है। प्रारंभिक शिक्षा की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 15 ब्लाकों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरी ओर उन्होंने अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले भवन में एसी/वातानुकूलित सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। मौके पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा, सुरेश मैठाणी, विमल बहुगुणा, पीवी नैथानी आदि मौजूद रहे। इसके बाद डाॅ. रावत ने प्रगति विहार में 3.5 करोड़ की लागत से बनने वाली आधुनिक लाइब्रेरी का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय नई पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगा। यहां सभी को निःशुल्क अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में मेयर आरती भंडारी, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, शुभम प्रभाकर, शशि जुयाल, सीमा भंडारी, जेपी काला, दीनबंधु सिंह चौहान, लखपत भंडारी, रमेश रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed