फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sanskrit competitions launched at Patanjali Gurukulam

Pauri News: पतंजलि गुरुकुलम् में संस्कृत स्पर्धाओं का शुभारंभ

Wed, 07 Oct 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit competitions launched at Patanjali Gurukulam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान हरिद्वार की ओर से मूल्याग्राम देवप्रयाग स्थित पतंजलि गुरुकुलम् में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। स्पर्धा में जिले के सभी नौ विकासखंडों से प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त 648 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विवि देवप्रयाग के निदेशक प्रो. पीवीसी सुब्रमण्यम ने संस्कृत को पूर्णतः वैज्ञानिक भाषा बताया। साहित्यकार निलय उपाध्याय, डॉ. भारती कनौजिया और विशिष्ट अतिथि विश्वेश वाग्मी ने इसे संस्कारों, नैतिक मूल्यों और आधुनिक दौर में एआई के लिए सर्वाधिक उपयोगी बताया। गुरुकुलम् की प्राचार्या साध्वी देवश्रुति ने इसे सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी कहा। जनपद संयोजक डॉ. शैलेंद्र दत्त डोभाल ने भावी योजनाओं की जानकारी दी जबकि सहसंयोजक डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने आभार जताया। संयोजक मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी 23-24 अक्तूबर को हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


फोटो
छात्राओं ने पहाड़ी व्यंजन किए तैयार
कीर्तिनगर। राजकीय महाविद्यालय तेगड़ (लोस्तू, बडियार) में स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक खान-पान एवं गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गढ़वाली व्यंजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सुहानी, अनुष्का, अपेक्षा, मुस्कान,रंजना, शिवानी सृष्टि,कृष्णा, नैना ने मंडुवा, झंगोरा, गहथ, चौलाई, भंगजीर सहित स्थानीय अनाज एवं दालों से तैयार पारंपरिक व्यंजनों को पहाड़ी वेशभूषा और आभूषण धारण करके प्रदर्शित किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थ पौष्टिक होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं पहाड़ी जीवनशैली की पहचान हैं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सृजना राणा, डॉ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ. वेणीराम अंथवाल, डॉ. राजेश भट्ट एवं कविता बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मण नेगी एवं संदीप नेगी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed