फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sandesh Yatra reached Mandal Headquarters from Munsiyari, left for Doon

मुनस्यारी से मंडल मुख्यालय पहुंची संदेश यात्रा, दून को रवाना

Sat, 30 Apr 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sandesh Yatra reached Mandal Headquarters from Munsiyari, left for Doon
पौड़ी में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से गुजरती श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा। - फोटो : PAURI
कुमाऊं मंडल में स्थित मुनस्यारी क्षेत्र के बोना धरती की धार से श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंची। यहां यात्रा का संयोजक मंडल व श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 12 दिवसीय श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा का अपने पड़ाव संस्कृति नगरी पौड़ी देहरादून को रवाना हुई। इससे पहले शुक्रवार देरशाम को श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा का संस्कृति नगरी पौड़ी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने श्री गोल्ज्यू देवता (न्याय के देवता) के दर्शन किए। श्रीनगर गढ़वाल से यात्रा संस्कृति नगरी पौड़ी में बस स्टेशन, धारा रोड, कलक्ट्रेट परिसर, अपर बाजार, एजेंसी चौक होते हुए कंडोलिया मंदिर परिसर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा संयोजक मंडल के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईपीएस गणेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा 24 अप्रैल को पिथौरागढ़ जिले के बोना धरती की धार से शुरू हुई थी। यात्रा 5 मई को नैनीताल जिले के घोड़ाखाल में संपन्न होगी। पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि देवभूमि की खुशहाली, समृद्घि व विकास के लिए यह यात्रा मील के पत्थर का काम करेगी। इस मौके पर यात्रा मंडल के सचिव व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विजय भट्ट, यात्रा के पौड़ी संयोजक मंडल में शामिल पूर्व पालिकाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, जिला महामंत्री भाजपा जगत किशोर बड़थ्वाल, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष गणेश नेगी, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर, महामंत्री अनूप देवरानी, अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल , ऊषा पांडे, अनीता रावत, महेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed