फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Salary of 14 personnel including Tehsildar Pauri stopped

तहसीलदार पौड़ी सहित 14 कर्मियों का वेतन रोका

Tue, 01 Dec 2020 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Salary of 14 personnel including Tehsildar Pauri stopped
तहसील पौड़ी के तहसीलदार, संग्रह अमीनों व सहायक को राजस्व वसूली में हीलाहवाली भारी पड़ गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर ने तहसीलदार पौड़ी के नवंबर के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही 13 संग्रह अमीनों व एक सहायक का वेतन भी रोका गया है।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी में इस वित्तीय वर्ष में अधिकारी-कर्मचारियों ने राजस्व वसूली में खासी शिथिलता बरती है, जिस पर जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नाराजगी जताते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम गर्ब्याल ने एसडीएम सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम सदर श्याम सिंह राणा ने बताया कि वित्तीय वर्ष में लगभग 2 करोड़ की राजस्व वसूली होनी थी, लेकिन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 13 संग्रह अमीनों व एक सहायक द्वारा कुल राशि के 25 प्रतिशत से भी कम राजस्व की वसूली की गई है, जबकि करीब 60 प्रतिशत राजस्व वसूली करना अनिवार्य है। कहा कि राजस्व वसूली बढ़ाने को लेकर कर्मचारियों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं आया। कहा कि इस संबध में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed