{"_id":"60f44f608ebc3e68032fd4c5","slug":"sakshi-first-in-speech-competition-shrinagar-news-drn384849420","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव पौड़ी की ओर से 17 जुलाई को जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें हर विकास खंड से एक छात्रा ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल ने बताया कि बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व स्वच्छता पर आयोजित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में विभिन्न विकास खंडों की 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया है। इसमें जीआईसी देवली की साक्षी कैत्युरा प्रथम, जीजीआईसी कोटद्वार की मनताशा द्वितीय और जीआईसी कल्जीखाल की संजना पटवाल व जनता इंटर कॉलेज कोलाखाल की शोभा बडोला संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। स्थान पाने वाली छात्रा को डायट की ओर से प्रमाणपत्र के साथ ही क्रमश: 1000, 800 व 500 रुपये की नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह कलेठा ने प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग करने पर डॉ. प्रमोद नौटियाल, गढ़वाल विवि की मनोविज्ञान विभाग की शोध छात्रा दीपशिखा त्यागी, जीजीआईसी लैंसडाउन की प्रधानाचार्य रामेश्वरी बड़वाल व सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया है।