फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Run for Yoga Marathon organized for awareness of Yoga

योग के प्रति जागरुकता के लिए आयोजित हुई रन फॉर योगा मैराथन

Mon, 20 Jun 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Run for Yoga Marathon organized for awareness of Yoga
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयोजित रन फॉर योगा मैराथन में बड़ी संख्या में जिलास्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाकर दमखम दिखाया। इस दौरान धावकों ने लोगों को योग, ध्यान व आध्यात्म के प्रति जागरूक किया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

पौड़ी में एजेंसी चौक से शुरू हुई रन फॉर योगा मैराथन को प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने कहा कि नियमित योग करने से कई बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। इस मौके पर अपर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सविता रानी, डा. राकेश सेमवाल, स्काउट गाइड के जिला सचिव केशर सिंह असवाल, डीसी पुरोहित, राजकुमारी, आरपी गोदियाल, योग प्रशिक्षक दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में आयोजित दौड़ में संदीप गुसाईं ने पहला स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने रन फॉर योग मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में संदीप गुसाईं पहले, अर्जुन दूसरे, अनुराज तीसरे स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त नितिन कलूड़ा एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्नमणि भट्ट ने अंडर सेवन में स्थान बनाया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, निधि बिंजोला, माधव जोशी, शैलेंद्र गोदियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर में कलक्ट्रेट परिसर से गोपीनाथ मंदिर परिसर तक रैली निकाली गई। डीएम हिमांशु खुराना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुरेखा सिंह एवं योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. एसके रतूड़ी ने विभिन्न योगाभ्यास किए। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भी रन फॉर योगा रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी डा. बीसी शाह, डा. दिनेश सती व डा. मनोज बिष्ट मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव वालियान पहुंचे धाम
योग के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रन फॉर योगा में 75 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला कार्यालय में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर योगा के लिए रवाना किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक कुमार तिवारी ने प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र भेंट किए। दूसरी तरफ केदारनाथ में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव वालियान सहित कई अतिथि भी केदारनाथ पहुंच गए हैं। नोडल अधिकारी वीरेंद्र पुरोहित ने बताया कि धाम में सचिव संजीव कुमार, अपर सचिव सागर मेहरा, संयुक्त सचिव शंकर लक्ष्मण, संयुक्त आयुक्त/सचिव डा. वीबीआरसी पुरूषोततम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, निदेशक डा. नियति जोशी, डा. एसके झा, उप सचिव गुनमया पात्रा, अपर निदेशक केदारनाथ पहुंच गए हैं। संवाद

छात्र-छात्रा वर्ग में अखिल तड़ियाल-प्रीति पंवार प्रथम
जिला मुख्यालय के डाइजर में आयोजित रन फॉर योगा को विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने डाइजर से बौराड़ी स्टेडियम तक दौड़ लगाई, जिसमें छात्र-छात्रा वर्ग में अखिल तड़ियाल-प्रीति पंवार प्रथम, आयुष बिजल्वाण-हिमांशी द्वितीय, रोबिन राणा-सृष्टि रावत तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में अंकित बिष्ट प्रथम, शीशपाल सिंह द्वितीय, प्रीतम नेगी तृतीय, महिला वर्ग में डा. नेहा पंवार पहले और वैशाली जुयाल दूसरे स्थान पर रही। विधायक उपाध्याय ने विजेता, उप विजेता समेत अन्य लोगों को मेडल और प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि टिहरी झील पर्यटन विकास परियोजना को लगभग 1800 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। प्रयास किया जा रहा है कि टिहरी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद, नोडल अधिकारी डा. दिनेश जोशी, डा. सत्यवीर सिंह, देव भूमि हिमालय अभ्युदय संस्थान यू कास्ट के राकेश डोभाल, हरीश जोशी, डा. करण पाल सिंह, डा. दीपा तिलारा और डा. नेहा सकलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed