फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Roadways employees have not received their salaries for two months.

Pauri News: रोडवेज कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Mon, 30 Mar 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 30 Mar 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees have not received their salaries for two months.
श्रीनगर। रोडवेज डिपो श्रीनगर के कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि श्रीनगर डिपो में कुल 56 कर्मचारी हैं जिनमें संविदा, नियमित, एजेंसी, पीआरडी और विशेष श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें अधिकांश अल्पवेतन भोगी हैं और उनकी आजीविका का मुख्य आधार यही वेतन है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने, बच्चों की स्कूल फीस जमा करने और दैनिक जरूरतें पूरी करने में दिक्कतें आ रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं मंडलीय प्रबंधक सुरेश चौहान ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण वेतन में देरी हुई है। कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed