{"_id":"6134f56d8ebc3e144e5ccc98","slug":"road-cut-against-standards-in-dwarkhal-pauri-news-drn389518017","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारीखाल में मानकों के खिलाफ काटी गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारीखाल में मानकों के खिलाफ काटी गई सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विकास खंड द्वारीखाल की ग्राम पंचायत घंडालू में मानकों के खिलाफ सड़क काटी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जनहित को छोड़ निजी हित के लिए सड़क काटकर अवैध खनन किया गया है। सड़क के लिए जिला पंचायत पौड़ी से ली गई एनओसी आरटीआई और जांच में फर्जी पाई गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच सीडीओ पौड़ी को सौंप दी है।
विकास खंड द्वारीखाल की ग्राम पंचायत घंडालू निवासी शिव सिंह रावत ने जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर डीएम विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की। रावत ने बताया कि ग्राम घंडालू में बडेथखाल-नौगडखाल मोटर मार्ग पर सड़क निर्माण के नाम पर 400 मीटर से अधिक अवैध खनन किया गया है। खनन करने वालों ने पहले इसे ब्लॉक की सड़क बनाया, बाद में जिला पंचायत से एनओसी की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की स्वीकृति के बिना मानकों के खिलाफ सड़क काटी गई है। मामले की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई लेकिन राजस्व पुलिस ने मामले में लीपापोती के अलावा कुछ नहीं किया। शिव सिंह ने बताया कि कटिंग कर खनन के साथ ही हरे पेड़ों का पातन कर पर्यावरण को भारी नुकसान भी पहुंचाया गया है। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने मामले में सीडीओ पौड़ी को जांच कर रिपोर्ट जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर तेजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।