{"_id":"ad77ef2c90cba6e456410775848ee012","slug":"river-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बाद भी नदी में नहाने उतर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बाद भी नदी में नहाने उतर रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 12 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के प्रतिबंध के बाद भी कई लोग खोह नदी में नहाने के लिए उतर रहे हैं। नदी में नहाने से हुई मौत और हाथियों के खतरे को देखते हुए पुलिस ने नदी क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग खोह नदी में नहाने उतर रहे हैं। आजकल बाहर के पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं। नदी में कई गहरे तालाब हैं, जहां पूर्व में कई लोगों की डूबने से मौत हुई।
विज्ञापन
गर्मियों में हाथियों के झुंड यहां पानी पीने आते हैं। नदी में डूबने के साथ ही हाथियों का भी हर समय खतरा बना रहता है। दुगड्डा-कोटद्वार मध्य कई स्थानों पर पुलिस ने बोर्ड भी लगाए हैं। लेकिन फिर भी लोग नदी में नहाने जा रहे हैं।
विज्ञापन