Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ritika in essay, Ashutosh was first in speech

Pauri News: निबंध में रितिका, भाषण में आशुतोष रहे प्रथम

Sun, 27 Aug 2023 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 27 Aug 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Ritika in essay, Ashutosh was first in speech
भाजयुमो की ओर से जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

एनआईटी, मेडिकल कॉलेज समेत कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के सीनेट हॉल में भाजपा युवा मोर्चा की और से जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में एनआईटी, मेडिकल कॉलेज समेत उच्च शिक्षण संस्थानों और स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि की रितिका, भाषण में मेडिकल कॉलेज के आशुतोष और पेंटिंग में एनआईटी के छात्र प्रथम रहे।

रविवार को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उच्च शिक्षण संस्थानों के सीनियर वर्ग में एनआईटी की राजनंदनी मेहता, मेडिकल कॉलेज की अनिका चमोला, भाषण प्रतियोगिता में रितिका कंडारी और गढ़वाल विवि के राज सिद्धार्थ क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में एनआईटी की आंचल, विशेष रैना, दिशा राणा प्रथम और मेडिकल कॉलेज की आरूषी, सुनीधि व पलक ने द्वितीय और ग्रेसी सिंह, अलंकृति व रेशमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालयों के जूनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में स्वामी ओंमकारानंद के आराध्या, अंशिका व आरुष ने पहला, सेमफोर्ड स्कूल के कामाक्षी व सिया कंडियाल ने दूसरा व सेंट थेरेसॉस स्कूल की श्रीपन्ना तिवाड़ी, रितिका, र्शिसा रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में र्शिसा प्रथम, वैभव भट्ट द्वितीय व अदिति गौतम तृतीय रहे। सब सीनियर वर्ग में महक, कृतिका काला, वैभव, सीनियर वर्ग में कंचन पयाल, वर्षा, साहिल नाथ, साइकिल रेस में हरीश नेगी, सुभाष नेगी, हर्षित रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर जोशी, जिलाध्यक्ष मयूर भट्ट, गिरीश पैन्यूली, नवीन गुसाईं और विजय चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed