{"_id":"6a63528a8c475eb97701ac2c","slug":"rise-in-patients-with-vomiting-diarrhea-and-fever-as-weather-changes-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124639-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मौसम बदलते ही बढ़े उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मौसम बदलते ही बढ़े उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज
Fri, 24 Jul 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
- ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे 8 से 10 मरीज, बच्चों में संक्रमण का ज्यादा असर
श्रीनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। उपजिला चिकित्सालय में इन दिनों उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 8 से 10 मरीज इन शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और किशोरों की संख्या अधिक है।
उपजिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. सौरभ समदर ने बताया कि मौसम में बदलाव और संक्रमण के कारण उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज बढ़े हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 8 से 10 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें 15 से 20 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों की संख्या अधिक है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ पानी पीने, ताजा भोजन करने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि मौसम जनित बीमारियों को देखते हुए अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं और उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी न हो। श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली जनपदों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, इसलिए सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
बचाव के उपाय-- -- उबला या साफ पानी पिएं।-- -- बासी और खुले खाद्य पदार्थों से बचें।-- -- बार-बार साबुन से हाथ धोएं।-- -- उल्टी-दस्त होने पर तुरंत ओआरएस लें और डॉक्टर से संपर्क करें।

बचाव के उपाय
विज्ञापन