फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rewarding pigeon of police in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी कबूतरबाज

Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rewarding pigeon of police in Muzaffarnagar
हिंडोलाखाल पुलिस ने फरार चल रहे इनामी कबूतरबाज जावेद खान को मुजफ्फरनगर में धर दबोचा। जावेद पर साल 2019 में चंद्रबदनी के एक युवक को कुक की नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब भेजने का आरोप है। सऊदी अरब के कतर में उसे एक अज्ञात स्थान में बंधक बना दिया गया था। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी, विदेश मंत्रालय, पुलिस और अन्य लोगों के प्रयास से युवक अपने वतन लौट आया।
विज्ञापन

चंद्रबदनी के तोली गांव निवासी दीवान सिंह के कतर जाने की कहानी 2018 में केदारनाथ से शुरू हुई थी। वहां होटल में काम करते हुए उसकी मुलाकात लकड़ी के ठेकेदार आलम खान से हुई। आलम ने कतर में कुक का काम दिलवाने के लिए एजेंट जावेद खान से उसे मिलवाया। जनवरी 2019 में एक लाख 35 हजार रुपये लेकर जावेद खान पुत्र मुहम्मद इदरीस निवासी महबूबनगर, गली न. 3 जिला मुजफ्फरनगर ने दीवान को कतर भेज दिया, लेकिन इसके बाद दीवान की कोई खोज खबर नहीं मिली। सिर्फ यही मालूम हुआ कि उसे कतर में किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। दीवान सिंह के भाई सोबन सिंह व पत्नी मकानी देवी लगातार उसकी वापसी के प्रयास करते रहे। जावेद ने दीवान की सकुशल वापसी के लिए उनसे 50 हजार की मांग की।
विज्ञापन

मामले में विधायक विनोद कंडारी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसकी वापसी का अनुरोध किया। अगस्त 2019 में दीवान की पत्नी मकानी देवी ने हिंडोलाखाल थाने में जावेद और आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। विदेश मंत्रालय और पुलिस की कोशिशों से दो माह पूर्व दीवान कतर से घर लौट आया था, लेकिन जावेद पुलिस के हाथ नहीं आ पाया था। पुलिस टीम जावेद की तलाश में लगातार दबिश देने के साथ ही मुखबिरों से सूचना लेती रही। थाना प्रभारी हिंडोलाखाल जेपी कोहली ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात को जावेद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी टिहरी डा. वाईएस रावत ने फरार जावेद पर 500 रुपये का इनाम रखा था, जो पुलिस टीम को मिलेगा। सह आरोपी आलम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed