फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   retaining wall collapses along highway, rural injured

हाईवे किनारे बना पुश्ता ढहा, ग्रामीण चोटिल

Mon, 16 Mar 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
retaining wall collapses along highway, rural injured
कलियासौड़ मे ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की रिटेनिंग बाल हुयी ध्वस्त - फोटो : SHRINAGAR
बदरीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर कलियासौड़ में बनाया गया पुश्ता ढह गया। इस दौरान एक ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने बमुश्किल ग्रामीण को बाहर निकाला। घटना से आक्रोशित लोगों ने साइट इंचार्ज का घेराव किया।
विज्ञापन

सोमवार को धारी देवी मंदिर के समीप कुछ समय पूर्व बदरीनाथ हाईवे में पहाड़ी के छोर पर पुश्ता बनाया गया है। इसी पुश्ते के ऊपर से गांव का रास्ता भी है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण रतूड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह अचानक पुश्ता भराभराकर ढह गया। इसी दौरान यहां से गुजर ग्रामीण जगदंबा प्रसाद भी पुश्ते के साथ नीचे आ गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें मलबे के ढेर से निकाला। जबकि एक वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने साइट इंचार्ज का घेराव कर जमकर खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों का कहना था कि पुश्ता ठीक ढंग से नहीं रखा जा रहा है। ग्राम प्रधान कलियासौड़ सावित्री देवी ने बताया कि काम कर रही एजेंसी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रही है। जिसके चलते यह घटना हुई है। भविष्य में भी इसकी पुनरावृत्ति हो सकती है। इधर, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि पुश्ता गिरने की वजह मालूम की जा रही है।

कलियासौड़ मे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिटेनिंग वाल  ध्वस्त होने पर ठेकेदार के प्रतिनिधि क

कलियासौड़ मे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिटेनिंग वाल ध्वस्त होने पर ठेकेदार के प्रतिनिधि क- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed