फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Remove obstacles coming in stadium construction

स्टेडियम निर्माण में आ रही बाधाएं करें दूर

Thu, 10 Jun 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Remove obstacles coming in stadium construction
श्रीकोट में रेलवे के सहयोग से बनाए जा रहे स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को स्टेडियम निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के समीप स्थित शिल्पकार कल्याण समिति के अंबेडकर भवन के सुंदरीकरण के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री डा. धन सिंह ने रेलवे की ओर से बनाए जा रहे पुल और श्रीकोट स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों के साथ रेलवे परियोजना की समीक्षा की। बैठक में आरवीएनएल की ओर से बताया गया कि स्टेडियम की कुल लंबाई 180 मीटर है। इसमें 30 मीटर भूमि होमगार्ड विभाग के परिसर में हैं। इसके अलावा 11 विद्युत पोल भी शिफ्ट करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मंत्री ने डीएम डा. विजय जोगदंडे को भूमि प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए, जबकि ऊर्जा निगम के ईई वाईएस तोमर को पोल शिफ्ट करने के लिए इस्टीमेट बनाने के लिए कहा। रावत ने रेल पुल के समीप ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े का निस्तारण कर ग्रीन बेल्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी श्रीनगर रविंद्र बिष्ट को उप जिला अस्पताल श्रीनगर के परिसर में पार्किंग निर्माण हेतु प्रबुद्ध जनों, सभासद और व्यापारियों की बैठक करने के लिए कहा। इस मौके पर प्रदेश सहकारी संघ अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, अतर सिंह असवाल, सीओ श्याम दत्त नौटियाल, तहसीलदार सुनील राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, डा. विनीत पोस्ती, डा. सुधीर जोशी और अर्जुन गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed