{"_id":"61dda98b5609ff5b6b7a20c9","slug":"remembering-the-martyrs-of-tehri-jankranti-shrinagar-news-drn4013850160","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी जनक्रांति के अमर शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी जनक्रांति के अमर शहीदों को किया याद
विज्ञापन
कीर्तिनगर में मोलू भरदारी की मूर्ति पर माल्यार्पण करती नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी व अन्य
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ब्लाक मुख्यालय कीर्तिनगर में टिहरी जनक्रांति के अमर शहीद नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी को शहादत दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी जाखी ने कहा कि शहीद दिवस पर आयोजित होने वाला मेला कोरोना की वजह से इस बार भी स्थगित करना पड़ा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयराम गोदियाल ने बताया कि वर्ष 1947 में देश आजाद हो चुका था, लेकिन टिहरी रियासत राजशाही के अधीन थी। 11 जनवरी 1948 को कीर्तिनगर तहसील पर जनता के कब्जे के दौरान नगेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी राजा के सैनिकों की गोली का शिकार होकर शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद आंदोलन ने गति पकड़ी और टिहरी रियासत को राजशाही से मुक्ति मिली। इस मौके पर जय सिंह कठैत, रणजीत सिंह जाखी, पंकज डुंगरियाल, मुकेश लखेड़ा, विकास दुमागा, अजय रावत, अधिशासी अधिकारी रोशन सिंह पुंडीर, आशा पैन्यूली, दीपा देवी, प्रियंका भट्ट आदि मौजूद थे।
उधर, ऑल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन ने टिहरी रियासत के क्रांतिकारी कॉमरेड नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कॉमरेड मुकेश सेमवाल, शिक्षक जब्बार हुसैन, कुलदीप रमोला, संदीप कुमार, संतोष सिंह, भानु प्रकाश, मोनिका चौहान, रंजना आदि मौजूद थे।