फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Registration for admission will have to be done within 15 days from the date of release of CUET result

सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के 15 दिन के भीतर करना होगा प्रवेश हेतु पंजीकरण

Mon, 20 Jun 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Registration for admission will have to be done within 15 days from the date of release of CUET result
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विवि में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया सीयूईटी (विवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा) के रिजल्ट पर निर्भर करेगी। सीयूईटी का रिजल्ट प्रकाशित होने के 15 दिन के भीतर छात्र-छात्राओं को विवि में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाना होगा। हालांकि विवि की प्रवेश समिति ने पांच अगस्त से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू कराने पर मोहर लगा दी है।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की ऑनलाइन बैठक हुई। समिति के सचिव/अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर नेगी ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में चर्चा के बाद तय किया गया कि सीयूईटी का रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद प्रवेश के लिए अर्ह छात्र 15 दिन के भीतर पंजीकरण करवाएंगे। इसके बाद मेरिट बनाकर प्रवेश दिया जाएगा। यदि सीईयूटी के रिजल्ट में कोई देरी नहीं हुई, तो पांच अगस्त से यूजी एवं पीजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अन्य कक्षाओं में 30 सितंबर तक या पूर्व की कक्षाओं के रिजल्ट प्रकाशित होने के 20 दिन के भीतर प्रवेश होंगे। विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म एक से 30 अक्तूबर तक अथवा पूर्व परीक्षाफल घोषित होने के 20 दिन के भीतर भरे जाएंगे। इसी प्रकार सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 15 मार्च 2023 से 15 अप्रैल 2023 तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समिति ने विवि में कौशल विकास कोर्स और लैंग्वेंज कोर्स के संचालन को भी मंजूरी दे दी। सदस्यों ने फीस को पूर्व की भांति फीस को यथावत रखने पर सहमति जताई। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान स्थगित की गई फीस (सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल व पत्रिका सहित अन्य शुल्क) को बहाल करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि एक दिसंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। एक दिसंबर से विवि 50वें साल में प्रवेश कर रहा है। इसे देखते हुए साल पर विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। समिति ने स्व. कुलानंद पुरोहित स्वर्ण पदक एवं स्व. मालती पुरोहित नकद पुरस्कार पर भी मोहर लगा दी।

बैठक में विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत, प्रो. दीवान सिंह रावत, प्रो. नलिनी प्रभा, कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी, प्रो. वीए बौड़ाई, डॉ. आरती दीक्षित सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed