फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ration dealer does not have warehouse, ration is lying on the roadside under the open sky

राशन डीलर के पास नहीं है गोदाम, खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे पड़ी रहती है राशन

Fri, 29 Apr 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer does not have warehouse, ration is lying on the roadside under the open sky
कोट ब्लाक के बगानीखाल में सस्ता-गल्ला दुकान के बाहर रखी राशन का निरीक्षण करती तहसीलदार सुशीला को? - फोटो : PAURI
तहसीलदार के औचक निरीक्षण में जिला पूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान एक सस्ता-गल्ला विक्रेता का राशन खुले आसमान में सड़क किनारे रखा पाया गया। इस पर तहसीलदार ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन

तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने ब्लाक कोट के बगानीखाल स्थित सरकारी सस्ता-गल्ला की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोठियाल ने पाया कि राशन डीलर ने सरकारी राशन को खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे रखा है। साथ ही दस्तावेजों के निरीक्षण में भी कई खामियां मिलीं। तहसीलदार कोठियाल ने बताया कि राशन खुले में रखने से इसके चोरी होने, बारिश, धूप, धूल से दूषित होने का खतरा बना हुआ है। डीलर ने बताया कि वह लंबे समय से इसी तरह सरकारी राशन का वितरण करता आ रहा है। इस पर तहसीलदार ने ग्रेड डीलर को जमकर फटकार लगाई। तहसीलदार ने कहा कि निरीक्षण पंजिका में पूर्ति विभाग के किसी भी अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं है। इससे साफ है कि विभागीय अधिकारियों ने इस दुकान का निरीक्षण ही नहीं किया है। दुुकान में स्टॉक पंजिका व बिक्री पंजिका सही नहीं भरे जाने, रेटलिस्ट व दुकान का साइनबोर्ड नहीं होने, शेष राशन का सही मिलान नहीं होने जैसी कई कमियां देखने को मिली हैं। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने दुकानदार जगमोहन सिंह व विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। वहीं डीएसओ केएस कोहली ने बताया कि दुकानदार के पास गोदाम है, लेकिन इस बार दो माह के राशन का उठान एकसाथ हुआ। जबकि उसके गोदाम की क्षमता कम है। उन्होंने कहा कि वितरण के दौरान कुछ राशन बाहर रखा था, जिसको लेकर डीलर को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed