फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ram procession leaves for Janakpur Nepal

रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग से जनकपुर नेपाल के लिए राम बारात हुई रवाना

Thu, 28 Nov 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ram procession leaves for Janakpur Nepal
पर्यटन मंत्री की पहल पर भारत-नेपाल के रिश्तों को घनिष्ठ बनाने के लिए संस्कृति विभाग की ओर से श्री रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग से जनकपुर नेपाल के लिए राम बरात रवाना हुई। इस मौके पर राम की तपस्थली देवप्रयाग ढोल, दमाऊं, रणसिंगों और जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी। बरात में देवप्रयाग से नौ लोग शामिल हुए। इसके अलावा ऋषिकेश, देहरादून से भी कुछ लोग शामिल होंगे। बरात दो दिसंबर को देवप्रयाग लौटेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक साहित्य एवं कला परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष घनानंद ने रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके बाद मंदिर परिसर में अनेक कार्यक्रमों के आयोजन के बाद राम की बारात नेपाल के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि विश्व में राम राज्य की तरह सुख शांति व सौहार्द हो। सब लोग आपस में भाईचारे की तरह रहे। इसी संदेश और उद्देश्य से पहली बार प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इसी उद्देश्य से देवप्रयाग से जनकपुर नेपाल तक राम बरात का आयोजन किया जा रहा है। अब प्रतिवर्ष देवप्रयाग रघुनाथ मंदिर से जनकपुर नेपाल तक राम बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा। बताया कि आज तक अयोध्या से परंपरानुसार राम बरात निकाली जाती रही है, लेकिन इस बार राम बारात को उत्तराखंड के देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर से निकाल कर हम इसका हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि गोरखा शासन काल में रघुनाथ मंदिर का मुख्य द्वार अमर सिंह थापा ने बनवाया था, जिसे नेपाल में ढोका कहा जाता है। नेपाली भाषा के ग्रंथ हिमवत्स खंड में देवप्रयाग की सबसे अधिक महिमा वर्णित है। नेपाल के कई प्रधानमंत्री देवप्रयाग तीर्थ का भ्रमण कर चुके हैं। इस लिए नेपाल के लिए भी देवप्रयाग का अधिक धार्मिक महत्व है। राम बरात देखने के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ ही विदेशी लोगों की भारी भीड़ लगी रही, जबकि बारात प्रस्थान के दौरान जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों की ओर से नृत्य के साथ ही राम भक्ति पर आधारित अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। राम बारात में भाजपा नगराध्यक्ष शशि ध्यानी, विजय जोशी, धनेश तिवाड़ी, सुरेश तिवाड़ी, ऋतिक बडोला, सुनील गैरोला, इंद्रदत्त, अशोक टोडरिया, जसपाल, देवेंद्र, मयंक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed