{"_id":"5ddffdcd8ebc3e54fa4b6693","slug":"rain-water-enters-shops-ponds-become-roads-shrinagar-news-drn3275416132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में घुसा बारिश का पानी, सड़कें बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में घुसा बारिश का पानी, सड़कें बनी तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य रात्रि से शुरू हुई बारिश ने शहर मेें जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड परियोजना के आधे-अधूरे काम ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी। कमलेश्वर में दो दुकानों में पानी घुस गया, जबकि कई जगह सड़क पर पानी के तालाब बन गए। इससे कई दुपहिया वाहन चालक गिर गए।
शहर में मध्य रात्रि ढाई बजे से पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे तक तेज बारिश हुई, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर में विभिन्न स्थानों में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का सुधारीकरण काम चल रहा है। आधे-अधूरे काम का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने कमलेश्वर में राजमार्ग के एक ओर नाली बनाने के साथ ही सड़क को ऊंचा उठाया है, जिससे दूसरी ओर दुकानें सड़क से नीची हो गई है। इससे रजनीश डोभाल, साबर सिंह नेगी की दुकान के अंदर पानी घुस गया, जबकि मनोज नेगी आदि की दुकान के आगे पानी का तालाब बन गया। प्रभावित व्यापारियों ने लोनिवि के दफ्तर जाकर रोष जताते हुए पानी की निकासी की मांग की। वहीं घसिया महादेव में भी सड़क पानी के तालाब बनने की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत हुई। इधर, लोनिवि एचएच खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि पहले अधूरे काम निपटाए जा रहे हैं। इसके बाद नाली का काम किया जाएगा, लेकिन कमलेश्वर मेें निकासी की दिक्कत को देखते हुए इसके उपाय किए जाएंगे।