फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Putting posters on the walls will attract a fine of 50 thousand: Benam

दीवारों पर पोस्टर लगाने पर 50 हजार का अर्थदंड लगेगा : बेनाम

Mon, 28 Dec 2020 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Putting posters on the walls will attract a fine of 50 thousand: Benam
पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि मंडल मुख्यालय के लिए वर्ष 2021 खुशियों भरा होगा। नए साल में पौड़ी को कूड़े की समस्या से निजात मिलने के साथ ही आवारा पशुओं से भी मुक्त कर लिया जाएगा। कहा कि शहर को स्वच्छ रखना होगा। शहर की दीवारों पर किसी तरह का पोस्टर, पंपलेट चस्पा करने पर 50 हजार तक का अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका में आयोजित पत्रकार वार्ता में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि एक जनवरी से 31 जनवरी तक पालिका क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2021 चलेगा, जिसमें सर्वे टीम लोगों से सफाई को लेकर फीडबैक लेगी। उन्होंने 2021 में पौड़ी के सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। साथ ही शहरवासियों से भी जैविक, अजैविक कूड़ा अलग-अलग रखने की अपील भी की। कहा कि नए साल में बहुप्रतीक्षित बस अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। बस अड्डे के शेष निर्माण के लिए 13 करोड़ की लागत की निविदा जारी कर दी गई है। खेल मैदान कंडोलिया को भव्य स्वरूप देने के लिए 13 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण 4 करोड़ की धनराशि से किया जाएगा। कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क कंडोलिया रोड का सौंदर्यीकरण 70 लाख सेहोगा।
विज्ञापन

‘आप का नहीं कोई वजूद’
पौड़ी। पालिकाध्यक्ष बेनाम विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं, जिसे 2022 में चौबट्टाखाल से उनकी दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है। पत्रकारों के सवाल पर बेनाम ने कहा कि वर्तमान में जनसंपर्क केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। पार्टी की ओर से टिकट देने पर ही चुनाव मैदान में उतरूंगा। कहा कि आप पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं है। यहां की जनता स्वाभिमानी है, फ्री के लालच में नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed