{"_id":"67a8e159e2a29d625b0b45d4","slug":"protested-against-mining-in-alaknanda-river-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-615485-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अलकनंदा नदी में हो रहे खनन का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अलकनंदा नदी में हो रहे खनन का किया विरोध
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के बागवान गांव के समीप अलकनंदा नदी किनारे हो रहे खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी तटों पर भारी मशीनों से खनन कर नदी को बस्ती की ओर मोड़ा जा रहा है। जिस कारण बरसात में बस्ती के लोगों को खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बैठक कर सोमवार को तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी है।
निर्वतमान प्रधान नरेश कोठियाल, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी गणेश भट्ट ने कहा कि नदी में मशीनों से खनन कर नदी तटों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कहा इससे नदी का बहाव लोगों की भूमि की ओर आने से खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर नदी में मशीनों से खनन नहीं करने दिया जाएगा व मामले में सोमवार को तहसील में स्थानीय लोग की ओर से घेराव किया जाएगा। तहसीलदार मानवेंद्र बत्र्वाल ने कहा कि बिना स्वीकृति के खनन के लिए मशीनों का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। संवाद