फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   protest to open Chardham Yatra

चारधाम यात्रा खोलने के लिए प्रदर्शन

Sat, 17 Jul 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest to open Chardham Yatra
चारधाम यात्रा खोलने की मांग को लेकर होटल एसोसिएशन और टैक्सी कमांडर सूमो एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद संगठनों ने एसडीएम के माध्यम से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को होटल एसोसिएशन और टैक्सी कमांडर सूमो एसोसिएशन के बैनर तले होटल कारोबारी व टैक्सी चालक/स्वामी गोला पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी कर चारधाम यात्रा से रोक हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दो साल से चल रहे प्रतिबंध के कारण वह बर्बादी की कगार पर हैं। कोरोना संक्रमण से पहले यात्रा के पीक सीजन में होटल यात्रियों से गुलजार रहते थे। यात्री टैक्सी बुकिंग करते थे जिससे साल भर के लायक आमदनी होती थी। अब सब ठप पड़ा है। प्रदर्शन में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी, महासचिव विनीत पोस्ती, संरक्षक नरेश नौटियाल, टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ के सचिव महावीर बहुगुणा, कमांडर समिति के बीरेंद्र राणा, राकेश रमोला, रमेश सिंह, विक्रम, सुरेंद्र चौहान व अमित बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed