{"_id":"5f20874c8ebc3e63d25a6696","slug":"protest-shrinagar-news-jmu2153481110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मातृत्व और शिशु देखभाल अस्पताल में मंगलवार को प्रसूता की मौत पर जमकर बवाल हुआ। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने जांच के आदेश दे दिए हैं। भड़के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की।
अनंतनाग जिले के बेघ बाग बिजबिहाड़ा क्षेत्र की एक गर्भवती महिला रोजी जान को इस महीने 25 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बाद अगले दिन बच्चे का जन्म हुआ। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद महिला की स्थिति गंभीर थी। डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को बताया लेकिन उन्होंने कहा कि महिला ठीक है और ड्रामा कर रही है। मंगलवार को महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इससे भड़के परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को अस्पताल में तोड़फोड़ की और खिड़की के शीशे तोड़ दिए। पुलिस के केस दर्ज करने के बाद परिजन शांत हुए।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एसएम अंद्राबी ने बताया कि एक जांच कमेटी गठित कर दी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। कमेटी 7 दिनों में रिपोर्ट देगी।