फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   protest of villagers against drinking water problem

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 19 Sep 2021 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
protest of villagers against drinking water problem
विकास खंड कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु करने और पानी के बिलों की माफी के लिए जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन पर उनकी समस्या को गंभीरता से न लिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को समस्या को लेकर ग्राम पंचायत मंगसू, संगम बिहार व नागराजासैंण के ग्रामीण फतल्डू पीपल चौरी में एकत्रित हुए। मौके पर ग्रामीणों ने जल संस्थान और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत और प्रदर्शन करने के बाद भी विभाग व प्रशासन की ओर से उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया है। एसडीएम को भेजे ज्ञापन में ग्रामीण ने पेयजल आपूर्ति सुचारु करने और एक वर्ष के पानी के बिलों को माफ करने की मांग की है। गांव के लिए बनी पेयजल योजना से आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों को आए दिन प्यास बुझाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोत और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रधान दीपिका देवी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद चमोली, रजनी बलोदी, सुलोचना, बीना, सुनीता, उमा, पूनम, अंजू, इंदू, बबीता, बसंती, संगीता, मृदुला, आरती, सरिता पुंडीर, भारती, शकुंतला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed