फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   protest against suspension of junior engineer

अवर अभियंता के निलंबन का विरोध

Sun, 06 Jun 2021 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
protest against suspension of junior engineer
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने टिहरी के अलमस गांव में विद्युत दुर्घटना के लिए अवर अभियंता के निलंबन का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि बिना जांच के अवर अभियंता को निलंबित करना उचित नहीं है। वहीं पौड़ी में भी विरोध जताते हुए एसोसिएशन ने कहा कि अवर अभियंता की जल्द सेवा बहाल नहीं की गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन की सचिन सचदेवा की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। बैठक में कहा गया कि 4 जून को जौनपुर ब्लॉक (टिहरी) के अलमस गांव में करंट लगने से दादा-पोते की मौत हो गई थी। वह इस दुर्घटना के लिए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं लेकिन इसके लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता के निलंबन का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि विद्युत तार इंसुलेटर से निकलकर लटक गए हैं। तार जमीन के संपर्क में नहीं आए जिससे किसी प्रकार की ट्रिपिंग विद्युत सब स्टेशन में नहीं आई और न ही किसी अन्य माध्यम से सूचना मिली।
विज्ञापन

दुर्भाग्यवश इन तारों के संपर्क मेें आने से यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि बिना जांच के इस दुर्घटना के लिए अवर अभियंता को जिम्मेदार ठहराना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने अवर अभियंता को बहाल करने की मांग की। वहीं पौड़ी में प्रांतीय उपाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि निर्दोष अवर अभियंता को जल्द बहाल नहीं किया जाता है, तो जूनियर इंजीनियर प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष आरपी नौटियाल, प्रशांत जुयाल, जिला सचिव यतेंद्र कुमार, आशा पंवार, शीशपाल राणा, गौतम, गुलजार अहमद एवं सुरेश नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed