{"_id":"69f8a64f343b2606a809012b","slug":"protest-against-police-administration-in-satpuli-effigy-burned-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122387-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सतपुली में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सतपुली में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला जलाया
Mon, 04 May 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 20 वर्षीय युवक के आत्महत्या मामले में लोगों में है रोष
श्रीनगर। सतपुली में 20 वर्षीय पंकज कुमार से जुड़े आत्महत्या प्रकरण के संबंध में सोमवार को आइसा छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने बिड़ला परिसर गेट पर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पंकज के परिजनों को न्याय दिलाए जाने की मांग की। मौके पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो जारी कर जिस तरह पुलिस पर आरोप लगाए हैं, उससे पुलिस की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह लगे हैं, कहा मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराए जाने तथा संबंधित थानाध्यक्ष सहित दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। कहा यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर बिड़ला परिसर छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, आइसा नगर अध्यक्ष अरुणेश मिश्रा पूर्व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, युवराज, प्रिंस, अनुराग, हार्दिक आदि मौजूद रहे।