फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Protecting animals is the collective responsibility of the whole society: District Magistrate

पशुओं की रक्षा करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: जिलाधिकारी

Sat, 26 Apr 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Protecting animals is the collective responsibility of the whole society: District Magistrate

विज्ञापन
पौड़ी। विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर जिला मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि पशु चाहे लावारिस हों, जंगली हों या पालतू, सभी को स्नेह, देखभाल और सम्मान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पशुओं की रक्षा केवल पशु चिकित्सकों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण एक-दूसरे से गहरे जुड़े हुए हैं। कहा कि हमें न केवल पशु चिकित्सकों के कार्यों के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए, बल्कि स्वयं भी पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने सभी पशु चिकित्सकों को और बेहतर कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में विभिन्न स्थानों पर निशुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। बताया कि पशुओं की बीमारियां न केवल उनके लिए घातक होती है, बल्कि कई बार ये बीमारियां मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसलिए समय पर रोकथाम व टीकाकरण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में डॉ. दीक्षा ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सकों, पशुपालकों और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। वहीं डॉ. रिंकल ने इक्वाइन इन्फ्लूएंजा जैसी घातक बीमारी के लक्षण, बचाव व उपचार के उपाय बताए। साथ ही डॉ. तृप्ति ने रेबीज बीमारी की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए समय पर टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।


इस मौके पर अपर निदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र सेट, डीडीओ मनविंदर कौर, सीटीओ गिरीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी और बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed