फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Prohibit sharing of aid material without permission

बिना अनुमति सहायता सामग्री बांटने पर रोक

Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Prohibit sharing of aid material without permission
अब प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी संस्था या व्यक्ति दवाईयां, मेेडिकल उपकरण और अन्य सहायता सामग्री वितरित नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए पहले प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। विशेष तौर पर दवाइयों का वितरण स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ही किया जाएगा। एसडीएम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कहा कि बिना अनुमति संगठन गांवों-गांवों में जा रहे है। जोकि कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन है।

कोरोना महामारी के इस दौर में कई सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन मदद सामग्री वितरण का कार्य कर रहे हैं। कई संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों में दवाइयों का वितरण भी कर रही है। इन दवाइयों को बिना किसी चिकित्सीय सलाह के ग्रामीणों में वितरित किया जा रहा है। जिससे दुष्परिणाम की संभावना भी बनी हुई है। अब प्रशासन भी बिना चिकित्सीय सलाह के दवाइयों के वितरण सहित मदद सामग्री बांटने के नाम पर कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर सख्त हो गया है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से भी आदेश जारी कर दिया गया है। एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि कई सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल व व्यक्ति विशेष बिना किसी पूर्व सूचना के गांवों में या शहर क्षेत्र में सहायता सामग्री के रूप में दवाई आदि का घर-घर जाकर वितरण कर रहे हैं। जो गलत है। बिना चिकित्सीय सलाह के दवाइयों के वितरण से आमजनमानस के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही बिना अनुमति के क्षेत्र में घूमने से कोरोना कर्फ्यू का उल्लघंन हो रहा है। एसडीएम बिष्ट ने कहा कि अब सहायता सामग्री प्रशासन की अनुमति से ही वितरित की जाएगी। विशेषकर दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से वितरित होंगी। ऐसा न किए जाने पर कानूूूूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed