फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pro. Saklani became the director of NCERT

प्रो. सकलानी बने एनसीईआरटी के निदेशक

Fri, 11 Feb 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pro. Saklani became the director of NCERT
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर निदेशक और इतिहास विभाग के प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) निदेशक पद पर पांच साल के लिए प्रतिनियुक्ति दी है। इस संबंध में 10 फरवरी को आदेश जारी किया गया है। शुक्रवार को एचएनबी गढ़वाल विवि ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है। वह सोमवार को नई दिल्ली में कार्यभार ग्रहण करेंगे। कार्यमुक्त होने के बाद विवि के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनको विदाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्रो. सकलानी इससे पूर्व वर्ष 2020 में एनसीईआरटी के विभागीय सलाहकार बोर्ड में सदस्य नियुक्त किए गए थे। वर्तमान में वह विवि के एनआईआरएफ के नोडल अधिकारी, चौरास परिसर निदेशक और लोक संस्कृति एवं निष्पादन केंद्र के समन्वयक पद की जिम्मेदारी देख रहे थे। वह पूर्व में गढ़वाल विवि के चीफ प्रोक्टर भी रह चुके हैं। उनको वैदिक इतिहास का विशेष अनुभव है। शुक्रवार को विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी, उप कुलसचिव एचएम अरोड़ा, पीआरओ आशुतोष बहुगुणा, राजेंद्र भंडारी, एनसी खंडूड़ी, सुनील भट्ट, विजय रॉय और पुष्कर चौहान सहित अधिकारी/कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण कर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed