फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Principal of Medical College gave Tahrir against Congressmen

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कांग्रेसियों के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 02 Mar 2022 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
Principal of Medical College gave Tahrir against Congressmen
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने 28 फरवरी को कॉलेज परिसर में नारेबाजी करने वाले कांग्रेसजनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्राचार्य ने प्रदर्शनकारियों पर कॉलेज में शोरगुल मचाने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज के चार आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया था। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था। बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने तीन को नामजद करने के साथ ही 10-12 लोगों के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर दी। उन्होंने कहा कि घटना के दिन वह परीक्षा संबंधी कार्य कर रहे थे। उक्त लोगों ने हल्ला मचाकर इस काम में बाधा डाली। साथ ही उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इधर, कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी के फुटेज भी देखे जाएंगे। जांच श्रीकोट पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई मनोज रावत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed