फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparations for Kanwar Yatra Intensify; Instructions Issued to Complete Arrangements by July 10

Pauri News: कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 10 जुलाई तक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

Mon, 22 Jun 2026 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Kanwar Yatra Intensify; Instructions Issued to Complete Arrangements by July 10
कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 10 जुलाई तक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन

पौड़ी। कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को 10 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नीलकंठ क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी निर्माण व मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक को सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था के लिए 5.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उपजिलाधिकारी को यात्रा मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने को निदेश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने नीलकंठ क्षेत्र में लीगेसी वेस्ट का निस्तारण 15 जुलाई तक पूरा करने, पुंडरासू पंपिंग योजना से नियमित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने व स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत को पर्याप्त सफाई कर्मी व सुपरवाइजर तैनात करने और अधिक संख्या में कूड़ेदान स्थापित करने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और बैकअप व्यवस्था करने, संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा बीन नदी और घासीराम क्षेत्र में सोलर लाइट, पार्किंग स्थलों के समतलीकरण, पेयजल व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम एफआर चौहान, एएसपी मनोज ठाकुर, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed