फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparations for Baikunth Chaturdashi fair started, cleanliness campaign was also launched

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां शुरू, स्वच्छता अभियान भी चलाया

Mon, 08 Nov 2021 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Baikunth Chaturdashi fair started, cleanliness campaign was also launched
कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत थनुल स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 16-17 नवंबर को होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर समिति ने मेले के आयोजन व खड़ा दीया अनुष्ठान के आयोजन को अंतिम रूप दे दिया है। महिला मंगल दल की ओर से मंदिर को जाने वाले पैदल मार्ग पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं 17 नवंबर को नि:संतान दंपती खड़ा दीया अनुष्ठान करेंगे, जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को थानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि दो दिवसीय मेले के पहले दिन 16 नवंबर को मंदिर परिसर में महिला मंगल दलों की रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों की ओर से मंदिर परिसर में 16 नवंबर को ही व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की सुबह बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गढ़कोट संजय डबराल करेंगे। शाम चार बजे मंदिर में नि:संतान दंपती खड़ा दीया अनुष्ठान करेंगे। अनुष्ठान के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। डांगी ने बताया कि दिल्ली, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में नि:संतान दंपती वर्षों से खड़ा दीया अनुष्ठान करते आते रहे हैं, भगवान भोले के आशीर्वाद से अनुष्ठान करने वालों को संतान की प्राप्ति भी होती है। उन्होंने कहा 17 नवंबर को ही मंदिर में पूजा के अलावा भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर थनुल के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन रावत, सचिव देवेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सज्जन सिंह, बसंती देवी, अशोक रावत, उमा देवी, अनिता देवी और सरोजनी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed