{"_id":"5f2eb8578ebc3e3cf96f664c","slug":"pradhan-madhu-khugshala-received-teelu-rauteli-award-pauri-news-drn3525446109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंधान मधु को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंधान मधु को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला मुख्यालय पौड़ी में तीलू रौतली पुरस्कार व आंगनबाड़ी में मिलने वाला उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहली बार यह पुरस्कार जनपद स्तर पर ही दिए गए हैं। हालांकि पुरस्कार समारोह का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया।
शनिवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पौड़ी में आयोजित एक सादे समारोह में जनपद के पौड़ी ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बैंग्वाड़ी की प्रधान मधु खुगशाल को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया। जिलाधिकारी ने इसके अलावा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पैडुल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोशनी व जयहरीखाल केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना देवी को भी पुरस्कृत किया। इस दौरान जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि पहाड़ में महिलाओं की भूमिका हमेशा से ही सशक्त रही है। मधु जनप्रतिनिधि होने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से लगातार जुड़ी रही हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाएं प्रेरणास्रोत हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त करने पर ग्राम प्रधान मधु खुगशाल ने कहा कि जनता ने समाज सेवा का अवसर दिया है। जन उम्मीदों व सपनों को साकार करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। पुरस्कार ने यह जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। कार्यक्रम में प्रभारी डीपीओ जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।