फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pradhan himself became laborer in MNREGA

प्रधान स्वयं ही बन गए मनरेगा में मजदूर

Thu, 24 Dec 2020 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pradhan himself became laborer in MNREGA
विकासखंड खिर्सू की एक ग्राम पंचायत में प्रधान स्वयं ही मनरेगा मजदूर बन गए और मजदूरी का भुगतान भी प्राप्त किया। साथ ही प्रधान ने स्वयं के साथ परिवार के कई सदस्यों ने एक ही दिन एक से अधिक कार्यों में मजदूरी की है। मामले का खुलासा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की, जिस पर पूरे प्रकरण की जांच कराई गई। जिला पंचायती राज अधिकारी का कहना है कि प्रकरण की जांच पूरी हो चुकी है। मामले में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विकासखंड खिर्सू के कटुलस्यूं पट्टी स्थित ग्राम पंचायत पोखरी पूर्व प्रधान नरेंद्र प्रसाद ममर्गाइं ने अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2014-19 तक मनरेगा के विभिन्न कार्यों में मजदूरी की है, जबकि पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रधान मनरेगा कार्यों में स्वयं मजदूरी नहीं कर सकते हैं, लेकिन ममगाईं ने इस नियम को धत्ता बता मनरेगा कार्यों में काम किया। इस दौरान ममर्गाइं ने एक ही तिथि में एक से अधिक कार्यों में मजदूर के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर मजदूरी का भुगतान भी प्राप्त किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण व आरटीआई कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह व सुभाष चौहान ने बताया कि पूर्व प्रधान ममगाईं ने अपने कार्यकाल के दौरान दिव्यांग, बुजुर्ग व गांव से बाहर रह रहे प्रवासियों को भी मनरेगा के तहत कुशल श्रमिक के रूप में दर्शाया है। साथ ही उनके खातों में भुगतान भी किया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस व होली पर्व जैसे अवकाश के दिनों को भी मनरेगा में कार्य दिवस के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने पूर्व प्रधान पर अपने कार्यकाल के दौरान मृत व्यक्ति की हाजरी मनरेगा मजदूर के तौर पर लगाने का आरोप भी लगाया। मामले की शिकायत के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान व स्वजल परियोजना प्रबंधक दीपक रावत की दो सदस्यीय टीम में प्रकरण की जांच की। डीपीआरओ खान ने बताया कि प्रकरण की जांच पूरी हो चुकी है। मामले में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed