फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   political

रिहाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले लोन

विज्ञापन
political
श्रीनगर। एक साल बाद नजरबंदी से रिहा हुए पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। रिहाई के पहले दिन ही उनके चर्च लेन स्थित आवास पर पार्टी के सीनियर नेता इमरान अंसारी भी पहुंचे। उन्होंने सज्जाद के साथ मुलाकात की और काफी देर वहां रहे। सूत्रों के अनुसार सज्जाद और इमरान ने पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

एक कार्यकर्ता गुलाम नबी ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि सज्जाद गनी लोन की रिहाई हो रही है तो वह काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुटी।
विज्ञापन

वहीं इस बीच पार्टी के सीनियर नेता इमरान अंसारी भी सज्जाद से मिलने पहुंचे। उन्होंने सज्जाद के साथ मुलाकात की और काफी देर वहां रहे। सूत्रों के अनुसार सज्जाद और इमरान ने पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा की गिरफ्तारी की अवधि बढ़ाए जाने पर वर्करों में रोष
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारी की अवधि तीन महीने बढ़ाए जाने पर पार्टी कैडर में रोष है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को गैर सांविधानिक ठहराया है।

पीडीपी के ट्विटर हेंडल पर इसे चिंता का विषय बताया गया है। लिखा है कि यह भारतीय जनता पार्टी की कश्मीर के लोगों के प्रति अनिच्छा को दर्शाता है। हम उनके साथ हर दम खड़े हैं और उनका साहस भाजपा के बहादुरों को कायरों में बदल रही है।
बता दें, महबूबा मुफ्ती को रियासत के कई अन्य नेताओं के साथ पिछले वर्ष 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाये जाने से पहले गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed