{"_id":"67192f11cecc2601b70ac699","slug":"police-will-keep-a-close-watch-on-hawkers-and-suspects-pauri-news-c-5-1-gkp1010-532038-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पुलिस की रहेगी फेरीवालों व संदिग्धों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पुलिस की रहेगी फेरीवालों व संदिग्धों पर पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाबौ। त्योहारों के सीजन में पाबौ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। पाबौ चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित ने बताया कि दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। विशेष रूप से फेरीवालों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
त्योहारों के दौरान चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी की संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के समय लोगों की भीड़ और बाजारों की हलचल के चलते चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए गश्त और निगरानी को बढ़ाया जाएगा। फेरीवालों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। इसके साथ ही नागरिकों को भी सावधान रहने की अपील की गई है। अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देना त्योहारों के सीजन में अपराधों को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन