Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police made women aware

Pauri News: पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 23 Oct 2025 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 23 Oct 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Police made women aware
पौड़ी। महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को सशक्त बनाने को लेकर कोतवाली पौड़ी और थाना देवप्रयाग की पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को कानूनी जानकारियां दी। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पुलिस अफसरों ने महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप के बारे में बताया। कहा कि इस ऐप के माध्यम से महिलाएं अपनी सुरक्षा, कानूनी अधिकार व सहायता सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला संबंधित अपराध, यातायात नियम, नशामुक्ति एवं डिजिटल अरेस्ट आदि की तकनीकी जानकारियां और बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

-----------
स्योली मल्ली में आज से शुरू होगी रामलीला
थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण के स्योली मल्ली में शुक्रवार (आज) से रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। प्रभु श्रीराम अवतार लीला मंचन समिति के पदाधिकारी गणेश चौधरी व देवेंद्र भंडारी ने बताया कि क्षेत्र के करीब 15 से 20 गांवों में पहली बार रामलीला मंचन होगा। रामलीला को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

-----------
25 व 26 को होगी खेलकूद व शैक्षिक कार्यशाला

पौड़ी। नगर क्षेत्र से सटे चंदोला राईं गांव में रन भुला-रन भुली खेलकूद एवं शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। त्रयंबक फाउंडेशन की पहल पर 25 व 26 अक्तूबर को दो दिवसीय कार्यशाला होगी। फाउंडेशन के संस्थापक मेजर गोर्की चंदोला ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही एआई कॉन्क्लेव के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एवं प्रयोगात्मक जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed