फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police investigating cyclist's death

Pauri News: साइकिल सवार की मौत की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jun 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 04 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Police investigating cyclist's death
श्रीनगर। उफल्डा के पास मालढैया में गत बुधवार को साइकिल सवार व्यक्ति की मौत मामले की पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने से वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया था लेकिन पुलिस का कहना है कि जिस साइकिल में वह सवार था वह सुरक्षित है। ऐसे में इस घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। घटनास्थल के समीप सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से जांच में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि साइकिल सवार कीर्तिनगर में एक हाईवेयर की दुकान में काम करता था, जांच के बाद उसकी पहचान अनिल चौहान(45) पुत्र होलई चौहान निवासी पकड़ी छापर देवरिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह यहां डांग में रहता था। वापसी के दौरान वह सड़क से करीब 40 मीटर नीचे नदी की ओर गिर गया था जिसे एसडीआरएफ और पुलिस के मदद से खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतक के परिजन यहां पहुंचे और पोस्टमार्टम व अन्य कार्यवाही की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed