फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   police got thief

श्रीनगर पुलिस के हाथ लगे शातिर चोर

Sat, 28 Nov 2015 09:24 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Sat, 28 Nov 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
एसओजी और पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का खुलासा कर दिया है। दो चोरों को करीब साढ़े तीन लाख के जेवरातों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक चोर पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। चोरों को पकड़ने वाली टीम को पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने पांच हजार और पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप ने ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी बचन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने शनिवार अपराह्न 2.10 बजे बुघाणी मार्ग पर रतूड़ा बैंड से चोरी के माल सहित दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए रिजवान पुत्र अब्दुल मनान और रहीस पुत्र अब्दुल हसन दोनों निवासी सदुपुरा, तहसील धामपुर जिला बिजनौर (यूपी) वर्तमान में खिर्सू के निकट ग्वाड़ गांव में कबाड़ी का काम कर रहे थे। चोरों से चांदी का एक मुकुट, दो सोने के हार, दो जोड़ी सोने के कंगन, एक जोड़ी कान के झुमके, एक गले की सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नथ व एक जोड़ी झुमके बरामद किए गए हैं।  
विज्ञापन

टीम में एसएचओ उत्तम सिंह, एसएसआई प्रवीण कोश्यारी, एसओजी प्रभारी विकास भारद्वाज, एसआई रफत अली, एसआई संतोष कुमार, एसआई मुकेश डिमरी आदि शामिल थे। एसओजी चमोली के सिपाही अनिल का चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं का हुआ खुलासा
24 मई 2015 को अपर बाजार में हनुमान मंदिर से चोरी
13 जून 2015 को अपर भक्तियाना निवासी बृजमोहन चमोली के घर से चोरी
25 जुलाई 2015 को डांग निवासी बलवीर रौतेला के घर से हुई जेवरों की चोरी।  

जमानत पर छूटते ही फिर चोरी़
श्रीनगर। पकड़े गए चोरों में एक रिजवान का आपराधिक इतिहास रहा है। रिजवान देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में चार चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है। इन मामलों में वह वर्ष 2014 में जेल भी जा चुका है। अप्रैल 2015 में जमानत पर छूटने के बाद उसने श्रीनगर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed