फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police activity reduced crime

पुलिस की सक्रियता से अपराधों में आई कमी

Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Police activity reduced crime
पौड़ी के पैठाणी में थाने के प्रशानिक व आवासीय भवन का शिलान्यास करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिं? - फोटो : PAURI
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की दृष्टि से राजस्व क्षेत्र वृहत होने के कारण अपराधों पर अंकुश लगाने में समस्याएं हो रही हैं, जिसको देखते हुए थाने खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से विगत तीन वर्षों में 22 फीसदी अपराधों में कमी आई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने थाना पैठाणी के प्रशासनिक व आवासीय भवन का शिलान्यास किया। पैठाणी में करीब ढाई करोड़ की लागत से थाने प्रशासनिक भवन व 4 आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में थलीसैण व पैठाणी थाने व पाबौ चौकी खोली गई है। तीनों के लिए जमीन, भवन निर्माण को धनराशि दे दी गई है। डा. रावत ने खिर्सू ब्लाक के ग्राम पंचायत मलुंड में 24 लाख की लागत के सामुदायिक भवन के शिलान्यास किया। उन्होंने खिर्सू के ही मरखोड़ा में 3 लाख की लागत के यात्री शेड का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर एसएसपी पी. रेणुका देवी, सीओ सदर वंदना वर्मा, थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संपंत रावत, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र रावत, सहकारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मातवर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed