फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pits lying on the highway are inviting accidents

हाईवे पर पड़े गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता

Fri, 30 Jul 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Pits lying on the highway are inviting accidents
मुख्यालय पौड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से पड़े बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से राजमार्ग को गड्ढों से निजात दिलाने की मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी ने जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन सौंपा। दनोशी ने बताया कि मुख्यालय पौड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर और कोटद्वार की ओर जाने पर बस अड्डा समेत जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। राजमार्ग पर बुआखाल, डांडापानी, छतरीधार, बस अड्डा, न्यू विकास कालोनी, अपर कृषि निदेशालय, लोअर चोपड़ा, प्रेमनगर, गडोली तक गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिला उपाध्यक्ष दनोशी ने कहा कि शहर समेत अन्य स्थानों पर राजमार्ग को जल्द ही गड्ढों से मुक्त नहीं बनाया जाता है, तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने उन्हें जल्द मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed