फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Persian script engraved in silver coins

चांदी के सिक्कों में उकेरी गई है फारसी लिपि

Sat, 08 Feb 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Persian script engraved in silver coins
पौड़ी में चांदी के सिक्कों पर मंथन करती अध्ययन टीम। - फोटो : PAURI
जिले के कठूड़ गांव में भैरवनाथ मंदिर निर्माण की खुदाई में मिले चांदी के सिक्कों की गुत्थी सुलझाए जाने को लेकर अध्ययन किया गया। एक दिवसीय अध्ययन में सिक्कों पर उकेरी लिपि व आकार को लेकर जानकारी सामने आई है। इन सिक्कों की लिपि फारसी, आकार गोल, चौकोर व आयताकार है।
विज्ञापन

जिले के विकास खंड खिर्सू स्थित कठूड़ गांव में 2018 को भैरवनाथ मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों को खुदाई में तीन सौ से अधिक चांदी के सिक्के मिले। ग्रामीणों ने इन सिक्कों को जिला प्रशासन को सौंप दिया था। सुरक्षा के लिहाज से इन सिक्कों को ट्रेजरी के लॉक में रखा गया है। लेकिन सिक्कों का रहस्य अभी भी अनसुलझा ही है। जिसको देखते हुए इतिहासकार व पुरातत्वविद् डा. यशवंत कठोच ने जिला प्रशासन से अध्ययन की अनुमति मांगी। जिला प्रशासन ने एक अध्ययन समिति का गठन कर उन्हें एक दिन के अध्ययन की अनुमति दी। जिसमें सिक्कों की लिपि व आकार की ही जानकारी सामने आ पाई है। डॉ यशवंत सिंह कठोच ने बताया कि प्रारंभिक अध्ययन में कुछ सिक्के चांदी व कुछ ताम्र के हैं। उन्होंने बताया कि सिक्के मुगलकालीन प्रतीत होते हैं, इनमें कुछ सिक्के पंवार राजाओं के भी हो सकते हैं। कहा कि एक दिन में सिक्कों का पूरी तरह से अध्ययन कर जानकारी जुटा पाना संभव नहीं था। सिक्कों के रहस्य को पूरी तरह जानने के लिए करीब दस दिन का समय दिया जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed