फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People wandered throughout the day due to lack of bus

बस नहीं मिलने से दिनभर भटकते रहे लोग

Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
People wandered throughout the day due to lack of bus
अधित्तर वाहन विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण किए जाने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन नहीं मिल पाए। वाहनों के इंतजार में लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान परेशान लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से श्रीनगर बस अड्डे पर वाहनों के लिए मारामारी रही। प्रशासन की ओर से बसों और छोटे वाहनों को चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाने से लोगों को अपने गंतब्य तक पहुंचने के लिए वाहन नहीं मिल पाए। इस दौरान कई लोग खासे परेशान दिखे। लोगों का कहना था कि उन्हें जरूरी कार्य के लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून की ओर जान था। इस लिए वह सुबह 7 बजे से वाहनों का इंतजार कर रहे है। रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहन भी सवारियों से भर कर आ रहे है। जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ जाने वाले लोग भी वाहन नहीं मिलने से परेशान रहे। अगस्त्यमुनि धरीयांज से श्रीनगर पहुंचे सुनील ने बताया कि उन्हें देहरादून जाना है। वह ढाई घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। अगस्त्यमुनि सिल्ला के विनोद व बलवीर भी खासे परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि उन्हें जरूरी कार्य से देहरादून जाना था, लेकिन तीन घंटे बाद भी कोई वाहन नहीं मिला। वहीं जोशीमठ से पहुंची महिलाओं ने बताया कि उन्हें भक्तियाना उतरना था, लेकिन बस परिचालक ने उन्हें श्रीनगर में ही उतार दिया। जिस कारण उन्हें करीब तीन किलो मीटर पैदल चलना पड़ेगा। कीर्तिनगर से पहुंची अनुसूया देवी ने बताया कि वह दो घंटे से ऋषिकेश जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन

यूनियन में 300 बसें है, जिनमें 295 बसों को चुनाव के लिए अधिग्रहण किया गया है। पांच बसे ही रूटों पर चल रही है। -विजयपाल नेगी, महाप्रबंधक जीएमओयू कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

-यूनियन में करीब 500 बसें हैं। जिनमें 350 चुनाव ड्यूटी के लिए हायर की गई है। जबकि कई बसे शादी के लिए बुक हैं व कुछ बस मालिकों ने बसों के कागज जमा कर दिए हैं। -हिम्मत सिंह नेगी, टीजीएमओ ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed