फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People upset due to same pin code of two areas

Pauri News: दो क्षेत्रों का एक ही पिनकोड होने से लोग परेशान

Mon, 12 Feb 2024 04:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
People upset due to same pin code of two areas
देवप्रयाग। तीर्थनगरी देवप्रयाग का पिनकोड का मसला आज तक सुलझ नहीं पाया है, जिसका मुख्य कारण देवप्रयाग नगर का विस्तार दो जिलों में होना है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देवेंद्र डोभाल ने बताया कि उनका पोस्ट ऑफिस पिनकोड सही नहीं होने के कारण युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कतें आ रही है। उनके प्रवेशपत्र उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सुशांत बडोला का कहना है कि पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं तो उनकी सत्यापन रिपोर्ट जांच के लिए श्रीनगर आ रही है।

देवप्रयाग में एलआईयू की यूनिट मौजूद है। देवप्रयाग निवासी विकास पंचपुरी का कहना है कि जब वे आधार कार्ड बनाने जाते हैं, तो आवेदन में टिहरी जिला लिखते ही पिनकोड को गलत बता देता है, जिससे आधार कार्ड में आसपास क्षेत्र का पिनकोड डालना पड़ता है, जिससे कभी डाक खरसडी पहुंचती है तो कभी महड़ गांव। समस्या पर पोस्टमास्टर प्रदीप कुमार तोमर ने बताया कि देवप्रयाग नगर स्थित दोनों पोस्ट ऑफिस का पिनकोड एक ही था। मगर जिला परिवर्तन होने से एक पिन कोड दो जिलों में काम नही कर पा रहा है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed