फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People are angry over the slow pace of the bridge being built at Shanta Gadere on the National Highway in Devprayag.

Pauri News: देवप्रयाग में नेशनल हाईवे पर शांता गदेरे में बन रहे पुल की सुस्त गति से लोेगों में रोष

Wed, 22 Jan 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
People are angry over the slow pace of the bridge being built at Shanta Gadere on the National Highway in Devprayag.

विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग शांता गदेरे में बन रहे पुल के निर्माण गति नहीं पकड़ पा रही है। पुल के निर्माण में बरती जा रही सुस्त गति से निर्माण कार्य पर कई सवाल उठ रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर मार्ग संकरा होने से आए दिन ट्रैफिक जाम भी हो रहा है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।देवप्रयाग बस स्टेशन पर शांता गदेरे में बनी पुलिया 100 वर्ष से अधिक का समय पूरा कर चुकी है। इसके बाद इसी पुलिया के ठीक पास में नए मोटर पुल का निर्माण होना है। फरवरी 2024 में एनएच की ओर से यहां पर पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। जिससे सड़क के दोनों और कटान का कार्य किया गया, लेकिन फरवरी से लेकर अभी तक एनएच द्वारा कई बार यहां पर कार्य शुरू किया गया और कई बार कार्य बंद कर दिया गया है। इससे समय पर पुल निर्माण होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। धीमी गति से निर्माण होने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थान पर भारी यू-टर्न होने से वाहनों की आवाजाही के दौरान भारी जाम की स्थिति बन जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद टोडरिया का कहना है कि एक साल से एनएच के अधिकारी पुल निर्माण कार्य को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विभाग को जब याद आती है तब दो चार दिन के लिए काम शुरू कर देते है। पुल निर्माण कार्य की यही गति रही तो अगले चारधाम यात्रा के दौरान भी लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा। स्थानीय त्रिवेंद्र रावत का कहना है स्थानीय व्यापारियों के साथ ही अन्य लोगों को भी इससे दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने कहा यदि जल्द ही पुल निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई तो लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।




--------------

देवप्रयाग में एनएच पर बन रहे पुल की नींव का कार्य पूरा हो चुका है। अब दोनों ओर एबेडमेंट का कार्य कैप लेवल तक पूरा हो गया है। आगामी अप्रैल माह तक पुल निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। प्रयास है कि आगामी यात्रा सीजन शुरू होने से पहले इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो।
विज्ञापन




ललित मोहन बैंजवाल, सहायक अभियंता, एनएच लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed