फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   PDP against three divorce laws

पीडीपी तीन तलाक विधेयक का करेगी विरोध

विज्ञापन
PDP against three divorce laws
जम्मू। पीडीपी तीन तलाक विधेयक और सूचना के अधिकार (संशोधन) विधेयक पर केंद्र सरकार का राज्यसभा में समर्थन नहीं करेगी। पार्टी अध्यक्ष मुफ्ती ने वीरवार को ट्वीट कर कहा कि जम्मू कश्मीर का अपना खुद का आरटीआई अधिनियम 2009 है। राज्यसभा में आरटीआई विधेयक को समर्थन देने का सवाल ही नहीं। वह उन मीडिया खबरों का जवाब दे रही थीं जिनमें कहा गया था कि क्या पीडीपी राज्यसभा में आरटीआई (संशोधन) विधेयक का समर्थन करेगी।
विज्ञापन

महबूबा ने कहा कि उनकी पार्टी तीन तलाक विधेयक के खिलाफ है। पीडीपी सांसद राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक का विरोध करेंगे। ज्ञात हो कि लोकसभा में वीरवार को तीन तलाक को अवैध करार देने वाले विधेयक पर चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन

इस विधेयक के तहत पति को तीन साल तक की जेल हो सकती है। सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक में केंद्र को केंद्रीय और राज्य स्तर पर सूचना आयुक्तों के वेतन और सेवा शर्तों को तय करने की शक्तियां देने का प्रस्ताव है। सरकार का इस कदम का विपक्ष और आरटीआई कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed