फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri's Shambhavi won gold in All India Badminton

Pauri News: पौड़ी की शांभवी ने ऑल इंडिया बैडमिंटन में जीता गोल्ड

Thu, 14 Nov 2024 05:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Pauri's Shambhavi won gold in All India Badminton
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। मुख्यालय की बेटी शांभवी रौथाण ने ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने जयपुर राजस्थान में बीते 7 से 12 नवंबर तक आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के बालिका युगल-17 में स्वर्ण पदक के साथ मिक्स्ड डबल्स अंडर-17 में कांस्य पदक भी प्राप्त किया।

नगर के पौड़ी गांव निवासी पिता शैलेंद्र रौथाण व माता मंजू रौथाण शिक्षक हैं। बताया कि बेटी करीब आठ साल की उम्र से ही बैडमिंटन का अभ्यास कर रही है। जिसके बूते उसने अभी तक अंडर-14 व 17 में कई पुरस्कार जीतने में कामयाबी पाई है। हालांकि शांभवी ने इस बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतकर जिले व राज्य का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व शांभवी हल्द्वानी, बागेश्वर, देहरादून में हुई राज्य स्तरीय व बंगलूरू, हैदराबाद, राजस्थान में ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है। अब वह 19 नवंबर को ओडिशा में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलेगी। बताया कि पौड़ी से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शांभवी अब देहरादून के एक निजी विद्यालय में 11वीं में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed