{"_id":"6283c96854b8a344245fe5ba","slug":"pauri-xi-and-pabo-warriors-became-the-winners-pauri-news-drn4120042140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ग में पौड़ी इलेवन व पुरुष वर्ग में पाबौ वॉरियर्स बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वर्ग में पौड़ी इलेवन व पुरुष वर्ग में पाबौ वॉरियर्स बनी विजेता
विज्ञापन
स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। महिला वर्ग में पौड़ी इलेवन और पुरुष वर्ग में पाबौ वॉरियर्स विजेता बनी। महिला वर्ग में माधुरी रमोला व पुरुष वर्ग में जितेंद्र त्यागी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिला वर्ग में 3 और पुरुष वर्ग में 5 टीमों ने प्रतिभाग किया।
जिले के खांड्यूसैण स्थित कुंडा खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी विमल रावत व विशिष्ट अतिथि मधु नैथानी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं के हुनर को निखारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला पौड़ी इलेवन व रॉयल वॉरियर्स के बीच खेला गया। मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। दूसरे हाफ में पौड़ी इलेवन की ओर से आखिरी क्षणों में माधुरी रमोला ने गोल दागकर टीम को 1-0 जीत दिलाकर टीम को प्रतियोगिता में विजेता बनाया। पुरुष वर्ग में पाबौ वॉरियर्स व श्रीनगर यूनाइटेड के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला हुआ। पाबौ वॉरियर्स की ओर से प्रवीण नेगी ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। जवाब में श्रीनगर यूनाइटेड के सुरेंद्र सिंह रावत ने 20वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। पेनल्टी शूट आउट में पाबौ वॉरियर्स ने 3-1 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम पाबौ वॉरियर्स से शैलेंद्र, राम सिंह नेगी व राहुल गुसाईं ने गोल किए। जबकि उप विजेता टीम श्रीनगर यूनाइटेड से प्रवीण उनियाल ने गोल किया। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को अतिथियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ललित बिष्ट, मुकेश कुमार व जीतेंद्र राय मुकाबलों में निर्णायक रहे। इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष बबीता रावत, सचिव रचना सिरस्वाल, संरक्षक उमा रौथाण, वर्षा कंडारी, पूजा जोशी, प्रियंका बिजल्वाण, भूपेंद्र रावत, कमल उप्रेती, हीरा बिष्ट और राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।