{"_id":"5f0c8cc38ebc3e63bb109d36","slug":"pauri-will-not-have-to-cut-for-building-map-related-works-pauri-news-drn3499113141","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन निर्माण, नक्शे से जुड़े कार्यों के लिए नहीं काटने होंगे पौड़ी के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन निर्माण, नक्शे से जुड़े कार्यों के लिए नहीं काटने होंगे पौड़ी के चक्कर
विज्ञापन
पौड़ी। थलीसैंण के लोगों को अब भवन निर्माण, नक्शे आदि से जुड़े कार्यों के लिए पौड़ी के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब थलीसैंण में ही राठ विकास प्राधिकरण का कार्यालय खुल गया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
उन्होंने इस दौरान प्राधिकरण पदाधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली। डॉ. रावत ने इसके बाद पैठाणी और थलीसैण भाजपा मंडल के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
इसके बाद मुख्यालय और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैण में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधे भी रोपे। इस अवसर पर प्राधिकरण अध्यक्ष शंकर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता मातबर सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी शांति देवी, ब्लाक प्रमुख मंजू देवी, डीसीबी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद