{"_id":"6187f96d3312f60cd148646f","slug":"pauri-s-daughter-shining-in-the-world-of-acting-pauri-news-drn3954515103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनय की दुनिया में चमक रही पौड़ी की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनय की दुनिया में चमक रही पौड़ी की बेटी
विज्ञापन
नवोदित अभिनेत्री आरुषि
- फोटो : PAURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी की बेटी आरुषि इन दिनों छोटे पर्दे के साथ ही बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवा रही है। विज्ञापन के क्षेत्र में भी लंबे समय से आरुषि काम कर रही हैं।
जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब तीन किमी दूर स्थित थलीगांव निवासी ज्ञान सिंह तड़ियाल व कुसुम तड़ियाल के घर आरुषि का जन्म हुआ। ‘बड़े अच्छे लगते हैं- दो’ धारावाहिक से शुरू आरुषि की अभिनय यात्रा कई फिल्मों व वेब सीरीज के साथ आगे बढ़ रही हैं। विज्ञापनों में भी वह लगातार अपनी उपस्थिति दे रही हैं। आरुषि ने सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी से 10, दून इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। मनोविज्ञान से परास्नात्तक आरुषि ने अभिनय को अपना करियर चुना। आरुषि के पिता ज्ञान सिंह तड़ियाल ग्रामोद्योग अधिकारी हरिद्वार के पद पर सेवारत हैं, माता कुसुम तडियाल तहसील पौड़ी में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। छोटे भाई राघव तडियाल ने अभी स्नातक किया है।
नृत्य व गायन में प्रतिभाग करने से शुरू हुआ सफर
आरुषि ने बताया कि उनके अभिनय की यात्रा का सफर सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस समेत अन्य अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों में नृत्य व गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से शुरूहुआ। स्नातक की शिक्षा के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। आरुषि ने कहा कि पौड़ी की माटी ने उन्हें अभिनय की दुनिया में खड़ा होने का हौसला दिया है। आरुषि ऑन व ऑफलाइन व्यक्तित्व विकास को लेकर प्रशिक्षण भी प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
अभिनय यात्रा
धारावाहिक- बड़े अच्छे लगते हैं- दो, जय मां विंध्यवासिनी, मौका-ए वारदात।
विज्ञापन- एचडीएफसी, मधुर शुगर, प्रभात घी, सम्राट आटा-बेसन।